{"_id":"e52d902d41b26aac2f8ab0afde332bfd","slug":"student-killed-by-lightning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में बिजली की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम उदरा पचलाई निवासी चंद्रशेखर (09) पुत्र रघुवीर मंगलवार की शाम खेत पर गया था। वहां पर बारिश शुरू होने पर वह खेत से घर की ओर चल दिया। गांव के पास ही उसके ऊपर बिजली गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस ने पुलिस को दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। घटना से परिवार मेें मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन