फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   student

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा पास कर चार छात्रों ने बढ़ाया मान

Mon, 23 Mar 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
student
मल्लावां। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। राज्य स्तरीय परीक्षा में क्षेत्र के चार छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। सभी छात्र व छात्राएं किसान परिवार से हैं।
विज्ञापन

नवंबर में जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का रविवार को परिणाम को घोषित किया गया है। परीक्षा में जनपद में कुल पांच बच्चों ने सफलता पाई है, इनमें चार बच्चे क्षेत्र के हैं। चारों छात्र श्री दर्शन लाल वर्मा स्मारक इंटर कालेज ईश्वरपुर साईं के हैं। विद्यालय के छात्र सुष्मित पटेल ने सामान्य वर्ग से 9 वीं रैंक, अनिकेत ने 18वीं रैंक, ऋतिक पटेल ने 19वीं व छात्रा रचना ने 25वीं रैंक पाई हैं। चार बच्चें किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय संचालक फूलचंद्र वर्मा ने बताया कि यह पहली स्टेज के परीक्षा के परिणाम हैं। स्टेेज की परीक्षा 10 मई को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें यह चारों छात्र प्रतिभाग करेंगे। फूलचंद्र वर्मा ने बताया कि सभी बच्चे हाईस्कूल के छात्र हैं, अगर वह परीक्षा का दूसरा चरण भी पास कर लेेते हैं तो कक्षा 11 व 12 में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान सरकार उन्हें 1250 रुपये प्रतिमाह वजीफा देगी। साथ ही ग्रेजुएशन में 2 रुपए व पोस्ट ग्रेजुएशन में 5 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। यही नहीं स्कॉलरशिप प्राप्त बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में वरीयता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed