फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student drowns in Ganga river while bathing

Hardoi News: नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबकर छात्रा की मौत

Sat, 23 May 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Student drowns in Ganga river while bathing
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के शेखनपुरवा में गांव के सामने से निकली गंगा नदी की धार में नहाने के दौरान कक्षा पांच की छात्रा डूब गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शेखनपुरवा निवासी जूली (12) गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। शनिवार दोपहर बच्चों के साथ गांव के सामने से निकली गंगा नदी की धारा में नहाने गई थी। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ गए बच्चों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नदी में डूब गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई और गोताखोरों को नदी में उतारा गया।
विज्ञापन

दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम को जूली को नदी से बाहर निकाला गया। जीवित होने की उम्मीद में परिजन उसे सीएचसी बिलग्राम ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका आठ भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पिता शंभू की मौत सात साल पहले बीमारी से हो गई थी। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन ने नहाते समय गंगा में डूब जाने से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed