{"_id":"659d84d95cc8368ec202e6cb","slug":"student-dies-due-to-collision-with-truck-uproar-by-family-members-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-9109-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा
Tue, 09 Jan 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग ढाई घंटे बाद सीओ और एसडीएम संडीला के आश्वासन पर जाम खुला। चालक और ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कहली निवासी हर्ष (18) गौसगंज स्थित पीबीआर इंटर काॅलेज में कक्षा 12 का छात्र था। मंगलवार को स्कूल में छुट्टी होेने पर साइकिल से घर जा रहा था। शाम चार बजे संडीला-मल्लावां मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्ष की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों और छात्रों के साथ शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोग पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
सूचना पर पहले सीओ संडीला वंदना शर्मा और फिर एसडीएम संडीला तान्या सिंह घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों को ढांढस बंधाकर उन्हें कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया। लगभग ढाई घंटे बाद परिजन और ग्रामीण मान गए। इसके बाद जाम खुल गया। मृतक के परिवार में पिता अनिल जायसवाल, मां रचना और एक मूकबधिर बहन सैफाली है। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि चालक और ट्रक पुलिस के कब्जे में है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।