{"_id":"63ff94ca3201a67d35016c34","slug":"student-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-hardoi-news-c-12-1-103765-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीए के छात्र ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीए के छात्र ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Wed, 01 Mar 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
छात्र ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
- अखना गांव में हुई घटना, परिजन नहीं बता रहे कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
मांधौगंज। बीए (फाइनल) के छात्र ने गांव के बाहर पेड़ में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
थाना क्षेत्र के अखमा गांव निवासी रामस्वरूप का पुत्र उपदेश (17) बीए (फाइनल) का छात्र था। बुधवार सुबह करीब चार बजे उसका शव गांव के बाहर पीपल के पेड़ से फंदे से लटका मिला। घर वालों का कहना है कि मंगलवार रात को उपदेश किसी घरेलू बात से नाराज हो कर चला गया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। उसका शव फंदे पर लटका होने की खबर सुन कर वह लोग मौके पर पहुंचे। लोगों में चर्चा रही कि आखिर उपदेश ने किसके दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की। उसने ऐसा क्यों किया, इसे लेकर भी तमाम अटकलें लोग लगा रहे हैं। वहीं उसके परिजन इस बारे में कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।