फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Struggle will continue till black law is withdrawn: Yogesh Tyagi

काला कानून वापस न होने तक जारी रहेगा संघर्ष: योगेश त्यागी

Fri, 05 Mar 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Struggle will continue till black law is withdrawn: Yogesh Tyagi
माधौगंज बीआरसी पर हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरपालपुर/माधौगंज। 21 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत परिषदीय स्कूल के शिक्षकों ने शुक्रवार को पांचवें दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। हरपालपुर में जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। कहा कि इस काले कानून को वापस लेने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने बताया कि गोपनीय आख्या के नाम पर शिक्षकों का शोषण होना तय है। ऐसे में जब तक सरकार इस व्यवस्था को खत्म नहीं करती, तब तक प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। कहा कि इसके साथ ही संगठन शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने, उन्हें अध्यापक के पद पर तैनात किये जाने, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने, हर सरकारी अधिकारी की तरह शिक्षकों को भी चिकित्सा सेवा निशुल्क दिलाए जाने समेत अन्य मांगे जाने की मांग करता है।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक अवधेश कुमार मिश्र, जिला लेखाकार अवधेश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, राम मनोहर मिश्रा, रजनीश शुक्ला, अखिलेश व श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर शिक्षक के आह्वान पर शुक्रवार को भी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने बीआरसी पर हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

अगुवाई शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की। शासन स्तर पर लंबित मांगों पर अब तक कार्रवाई न होने से शिक्षकों में नाराजगी है। यहां राजीव कुमार, असलम सिद्दीकी, मनोज प्रताप सिंह, राजीव विश्वकर्मा, सुभाष चंद्र, कंचन शर्मा, अजिता श्रीवास्तव व ममता देवी आदि मौजूद रहीं।

फोटो-15- हरपालपुर बीआरसी पर जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी की अगुआई में प्रदर्श?

फोटो-15- हरपालपुर बीआरसी पर जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी की अगुआई में प्रदर्श?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed