फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   strike in mandi, dhan purchasing effected

हड़ताल: पहले ही दिन मंडी में आठ करोड़ की खरीद प्रभावित

Sat, 01 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
strike in mandi, dhan purchasing effected
गल्ला मंडी में धरना देकर प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल के पदाधिकारी व ग? - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्ट्रांग रूम बनाने के लिए गल्ला मंडी की 54 दुकानें खाली करवाने की बात को लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों से हुई नोकझोंक के बाद शनिवार को व्यापारी हड़ताल पर रहे और दुकानें बंद रहीं। उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल के बैनर तले पदाधिकारी व व्यापारी धरने पर बैठ गए। हड़ताल से पहले ही दिन करीब आठ करोड़ की धान खरीद प्रभावित होने का अनुमान है। व्यापारियों का कहना है कि विधान सभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद ही दुकानें खाली कराई जाएं।
विज्ञापन

लखनऊ चुंगी के निकट प्रदर्शन के दौरान उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मंडी व्यापारियों ने कभी दुुकानें खाली करने से मना नहीं किया। व्यापारियों की मांग है कि सिर्फ उन्हीं दुकानों में बैरीकेडिंग कराई जाए, जिसको उपयोग में लाया जाए। शेष परिसर में व्यापार करने की अनुमति दी जाए। प्रशासन अभी से 54 दुकानें खाली करवा रहा है। धान का सीजन चल रहा है। ऐसे में व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए चुनाव की घोषणा होने के बाद ही दुकानें खाली कराई जाएं व व्यापार करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए। व्यापारियों का कहना है कि शनिवार को एडीएम वंदना त्रिवेदी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को डरा धमका कर दुकानें खाली करवाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद व्यापारियों ने घंटा बजाकर आम सहमति बनाकर मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। इस सीजन में एक अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन व्यापारियों द्वारा करीब 3000 क्विंटल धान की खरीद की जाती है। पहले ही दिन आठ करोड़ की खरीद प्रभावित हुई है। इस मौके पर उपाध्यक्ष रामसरन गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, राकेश, अनुज, रवींद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभद्रता का आरोप, माफी मांगें अधिकारी
धरना स्थल पर व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारी पर अतिक्रमण के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। व्यापारी नेताओं का कहना है कि माफी के बाद हड़ताल पर रोक लगाई जा सकती है।
मंडी अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह कोतवाल जितेंद्र शुक्ला पहुंचे थे। इसके अलावा किसी भी अधिकारी ने बात नहीं की। हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed