फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Strike in banks will be for three days in March

मार्च में तीन दिन रहेगी बैंकों में हड़ताल

Thu, 06 Feb 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Strike in banks will be for three days in March
फोटो-38-महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूनियन बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : HARDOI
वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर आंदोलनरत बैंककर्मी दो दिन की हड़ताल करने के बाद तीन दिन की हड़ताल करने की तैयारियों में जुट गए हैं। गुरुवार को कार्यदिवस की समाप्ति पर सभी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यूनियन बैंक के गेट पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस बार तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक आरके पांडेय ने कहा कि बैंककर्मी संगठन 31 जनवरी और एक फरवरी को दो दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल कर चुके हैं।
विज्ञापन

अपने वेतन पुनरीक्षण की मांग पर अड़े बैंककर्मियों ने मार्च माह की 11, 12 व 13 तारीख को तीन दिन की हड़ताल पर जाने की भी घोषणा भर दी हैं। मांगें न माने जाने पर बैंककर्मी संगठनों ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल की धमकी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन दिन की हड़ताल से पहले पांच विभिन्न तिथियों पर केंद्रीयकृत विरोध प्रदर्शन होंगे। एक दिन कैंडल मार्च होगा। नियमानुसार कार्य और अतिरिक्त सहयोग न करना जारी रहेगा।
इस चरण में क्षेत्रीय सांसदों से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के चेयरमैन और स्टेट बैंक कर्मियों के नेता मनोज सिंह ने कहा कि बैंककर्मियों की सभी मांगें जायज हैं।

प्रदर्शनकारी बैंककर्मियों को क्षितिज पाठक, अजय मेहरोत्रा व कौशलेंद्र शुक्ला, अखिलेश मिश्रा ने संबोधित किया। इस मौके पर पवन मिश्रा, अनूप सिंह, अखिलेश सिंह, अनामिका सिंह, पवन रस्तोगी, राज कुमार, वरुण सिंह, अनादि ब्रम्ह, अंकित ,अरविंद, आनंद, आर सी बाजपेई, श्रद्धा गुप्ता, पीयूष वर्मा, मयंक दीप सिंह, पवन कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed