फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Strike called off; work resumed after 16 days; 284 sale deeds registered in a single day.

Hardoi News: हड़ताल खत्म, 16 दिन बाद शुरू हुआ काम, एक दिन में 284 बैनामा दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Strike called off; work resumed after 16 days; 284 sale deeds registered in a single day.
फोटो-14- हड़ताल के बाद काम करते दस्तावेज लेखक। संवाद
हरदोई। ई-रजिस्ट्री के विरोध में 16 दिन की हड़ताल के बाद भूमि-भवन के बैनामा, वसीयत और दान पत्र का काम शुरू हो गया। एक दिन में जिले में 284 बैनामा, वसीयत और दान पत्र लिखवाए गए। इससे सरकार को करीब 92.16 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। हड़ताल के बाद शुरू हुए कामकाज से दस्तावेज लेखकों और रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़-भाड़ भी रही।
विज्ञापन

ई-रजिस्ट्री और निबंधन कार्यालय के निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर और वकील 15 जून से हड़ताल पर चले गए थे। इससे 30 जून तक किसी भी भूमि-भवन की लिखापढ़ी नहीं हो सकी थी। इससे क्रेता-विक्रेता परेशान भी हुए और सरकार को राजस्व की क्षति भी पहुंची। वहीं हड़ताल समाप्त होने के बाद एक जुलाई से दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता और वकीलों ने कामकाज शुरू कर दिया। इससे एक जुलाई को ही एक ही दिन में जिले की पांचों तहसीलों में भूमि-भवन के बैनामा, वसीयत और दान पत्र के 284 काम निपटाए गए। इससे सरकार को 92,16,235 रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थिति सदर उप निबंधक कार्यालय में एक दिन में 62 मामलों में 31,40,920 रुपये प्राप्त हुए। बिलग्राम के उप निबंधक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि 48 मामलों में करीब 18.53 लाख राजस्व प्राप्त हुआ। शाहाबाद के उप निबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि 31 रजिस्ट्री की गई हैं। इनमें 11.65 लाख, संडीला के उप निबंधक शशि कुमार यादव ने बताया कि 73 बैनामे हुए हैं। इसमें 53.19 लाख, सवायजपुर की उप निबंधक नेहा ने बताया कि 33 बैनामा किए गए जिनसे सरकार को 9.97 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed