{"_id":"0bbbbbd373a8ae1d711109804ad9ebe2","slug":"strict-attitude-of-the-season-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के तेवर सख्त, कोहरा मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के तेवर सख्त, कोहरा मस्त
ब्ययूराो, अमर उजाला हरदाोई
Updated Sat, 06 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/सांडी। जिले में शुक्रवार को कोहरे ने भी दस्तक दे दी। मध्य रात्रि से शुरू हुआ कोहरा घना होता चला गया, जिससे सुबह वाहन चालकों को लाइट जलाकर सड़क से गुजरना पड़ा। मौसम की पहली कड़क ठंड से ही लोग सिहर उठे।
दोपहर बाद निकली धूप से कुछ राहत मिली। शाम होते होते मौसम जस का तस हो गया। मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। घना कोहरा पड़ने के साथ ही आर्द्रता बढ़ने लगी है, जो आलू की फसल को डैंजर जोन में पहुंचा सकती है। अगर मौसम के तेवर इसी तरह तीखे रहे तो फिर पाला पड़ने के साथ ही आलू की फसल पर संकट आ जाएगा। मौसम के तेवर देख किसानों में चिंता के भाव आने लगे हैं। आलू में झुलसा रोग लगने का प्रमुख कारण मौसम नमी के साथ पाले जैसे वातावरण बनने से होता हैं। बदली छाए रहने एवं बूंदाबांदी होेने पर आलू फसलों में झुलसा रोग लग जाता हैं। आज कोहरे ने दस्तक देकर किसानों की जहां चिताएं बढ़ा दी वहीं तापमान में गिरावट लाते हुए सर्दी बढ़ा दी।
आज तापमान का अधिकतम स्तर 27.0 एवं न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, बिल्हौर-बरेली के हरपालपुर मार्ग स्थित गर्रा नदी के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के दौरान आवागमन रोकने को चार फिट के लोहे के गाटरोें को सड़क पर पीडब्ल्यूडी ने लगाया था। इसके बाद पुल की मरम्मत कराई और अब पुल चालू भी हो गया, पर यह गाटर अभी भी पुल पर खड़े हुए हैं। कोहरे के दौरान यह गाटर दिखाई नहीं पड़ते। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पूर्व ब्लाक प्रमुख जगमोहन राजपूत, प्रधान सुरेश, कु लदीप सिंह, नरसिंह यादव, राम सिंह राजपूत, कृपाशंकर शुक्ला आदि ने डीएम से पुल से गाटर हटवाने की मांग की।