{"_id":"5723a02e4f1c1b522ba92ad3","slug":"stretched-himself-on-the-streets-in-the-afternoon-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में सड़कों पर पसर जाता सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में सड़कों पर पसर जाता सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से परेशान बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। मौसम के तेवर काफी तीखे हैं। पारा 41 डिग्री पर है जिसके चलते लोगों को तेज धूप में परेशान होना पड़ रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों की चेहरों की रंगत बिगड़ रही है। शुक्रवार को तेज धूप के चलते तीखी गर्मी का अहसास हुआ। ऐसे लगा जैसे लपट चल रही हो। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
लोगों को धूप में बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है और जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं वे धूप और लपट से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। गर्मी के अहसास से पसीना पसीना रहे लोगाें को शाम के समय में भी कोई खास राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन