फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stoves did not burn due to the death of two girls

Hardoi News: जंपर जलने से गुल हुई बिजली, परेशान रहे लोग

Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Stoves did not burn due to the death of two girls
-डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने दुरुस्त किया फाल्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। हरियावां के पास 33 केवीए के जंपर जलने से पूरे क्षेत्र के आठ फीडरों से जुड़े तकरीबन 18 हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। कर्मचारियों ने रात को ही फाल्ट ठीक कर लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी।

रात लगभग 2 बजे 33 केवीए लाइन अचानक ठप हो गई। कई ट्राई लेने के बावजूद जब लाइन चालू नहीं हो सकी, तो कर्मचारियों की एक टीम ने रात को ही हरदोई तक पेट्रोलिंग शुरू कर दी। 14 किमी की दूरी तय करने के बाद हरियावां के पास जंपर जल गए। इन्हें ठीक करते ही आपूर्ति बहाल हो गई। सुबह नागर, मुरीदखानी और बड़ा चौराहा से तार टूटने, फेस नहीं आने और लो वोल्टेज की शिकायतें आईं। इन्हें दुरुस्त करने के लिए बार बार शट डाउन लिए जाने के कारण भीषण गर्मी में बिजली का आना जाना जारी रहा, जिसे लेकर आम लोग परेशान हुए।जेई सोमपाल गंगवार ने बताया कि गर्मी में फाल्ट होने पर इसे तुरंत दुरुस्त करने के प्रयास किए जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed