फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Storm claimed four lives, including innocent

आंधी ने ली मासूम समेत चार की जान

Thu, 09 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 09 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Storm claimed four lives, including innocent
क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। आंधी और बारिश ने बुधवार रात अलग-अलग क्षेत्रों में एक मासूम सहित चार लोगों की जान ले ली, जबकि एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


  कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी नरवीर की पत्नी रूबी (26), बेटी सौम्या (3) के साथ घर में सो रही थी। रात में तेज आंधी के साथ बारिश होने के दौरान दीवार भरभरा कर ढह गई। इसमें सौम्या की मौत हो गई और रूबी घायल हो गईं। इसी तरह बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा गांव निवासी नन्हेंलाल (54) बुधवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। देर रात आई आंधी में छप्पर सहित दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिससे नन्हेंलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव गौटिया मजरा लखनौर में भी रात में आई आंधी से ढही दीवार की चपेट में आने से वृद्धा लौंगश्री (60) की मौत हो गई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव लालापुरवा निवासी राम सागर (52) आंधी का झोंका लगने से छत से नीचे गिर गए और मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed