फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stoppage of salary payment of BDO Sandi and two ADOs

Hardoi News: बीडीओ सांडी और दो एडीओ के वेतन भुगतान पर रोक

Mon, 11 Aug 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stoppage of salary payment of BDO Sandi and two ADOs
हरदोई। बैठक में सांडी बीडीओ की गैरहाजिरी पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। लापरवाही पर मल्लावां, सांडी एडीओ और बैठक में गैरहाजिरी पर सांडी बीडीओ का वेतन रोका दिया। डीएम अनुनय झा ने बीडीओ से कहा कि अंत्येष्टि स्थल और अन्नपूर्णा भवन के इस्टीमेट ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्राप्त कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों और आकर्षक बनाया जाए। डिजिटल पुस्तकालयों और अंत्येष्टि स्थलों के काम में तेजी लाई जाए। बैठक में गैरहाजिरी पर सांडी बीडीओ के साथ ही लापरवाही पर सांडी और मल्लावां एडीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि सभी कामन सर्विस सेंटर को सक्रिय रखा जाए। आरआरसी की सक्रियता सुनिश्चित की जाए। मनरेगा में स्कूलों में खेल के मैदानों का शेष काम पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन

बाल वाटिकाओं को संचालित कराया जाए। कहा कि कुओं के ऊपर किसी न किसी प्रकार की छतरी अवश्य बनवाई जाए। बीडीओ बेहंदर के कार्यों की सराहना की। कम मानव दिवस के लिए एपीओ की जवाबदेही तय की जाए। सड़क किनारे स्थित अमृत सरोवरों के किनारे वेंडिंग जोन विकसित किए जाएं। एनआरएलएम में लक्ष्य अनुरूप समूहों का गठन कराया जाए। सीडीओ सान्या छाबड़ा समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed