फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stood on the third day sit

तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे

Sun, 11 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 11 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Stood on the third day sit

मनरेगा, इंदिरा आवास व लोहिया आवासों को लेकर हुई

विज्ञापन
धांधली की जांच कराने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत असलापुर नागामऊ शाहाबाद के ग्रामीणों का गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

धरना स्थल पर श्याम कुमार सिंह, रामलड़ैते आदि ने कहा कि नौ सितंबर को समस्याओं को लेकर ज्ञापन डीएम और मुख्य विकास अधिकारी को दिया जा चुका है, पर अब तक कोई न्याय नहीं मिल सका है। लोगों की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन बिल्कुल संवेदनहीन होता जा रहा है।

जिलाधिकारी से लेकर सीडीओ व उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई तक नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि लोहिया आवासों में एक ही परिवार के चार-चार व्यक्तियों को आवास दे दिए गए हैं और कई धनवान अपात्र लाभार्थियों को भी आवास दे दिए गए, उनकी जांच कर अपात्रों के आवास निरस्त कर पात्रों को लोहिया आवास दिलाए जाए।

वित्तीय वर्ष 10 से 14-15 तक बने और स्वीकृत इंदिरा आवासों में हुई भारी अनियमितता की जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि हरदोई सवायजपुर मार्ग से दाहिने लोनार से असलापुर तक मार्ग निर्माण अतिशीघ्र कराया जाए।

इसके अलावा असलापुर नांगामऊ में आधार कार्ड कैंप लगाया जाए और गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किया जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मनरेगा में वित्तीय वर्ष 10-14 तक हुए कार्यों में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा लगभग 43 लाख रुपये की धनराशि का गोलमाल किया गया है। जिसकी जांच होना अत्यंत आवश्यक है।

ग्रामीणों ने बताया कि उनका धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। इस मौके पर रामप्रताप, रामकुमार, रामफेरे, सालिकराम, बालकराम, पंकज, श्याम सिंह, धनीराम और लक्ष्मी देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed