फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stone pelting on police 11 policemen including Kotwal bled in Hardoi

Hardoi: पुलिस पर पथराव, कोतवाल सहित 11 पुलिसकर्मी लहूलुहान, अवैध कब्जे की शिकायत पर छानबीन करने पहुंची थी टीम

Mon, 27 Feb 2023 08:44 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 08:44 PM IST
सार

टीम पर हमला होने की जानकारी मिलते ही  सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया है कि कोतवाल की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Stone pelting on police 11 policemen including Kotwal bled in Hardoi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई के हरपालपुर में कब्ज़े की शिकायत पर छानबीन करने पहुंची पुलिस पर घेराबंदी करके पत्थरबाज़ी की गई। जिसमें कोतवाल, दरोगा, हेड सिपाही व महिला सिपाही सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना रविवार की रात को कस्बे में हुई है। मामले में कोतवाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ हरपालपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन


हरपालपुर कस्बा निवासी अजय कुशवाहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पडोस के रामकिशन विवादित ज़मीन पर छप्पर रखा है। जिससे दो पक्षों में झगड़ा होने के हालात बन सकते हैं। इस सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार सिंह, दरोगा श्यामू कनौजिया, हेड सिपाही नितिश कुमार शुक्ला, अशोक कुमार मिश्रा, पंकज यादव, सिपाही चंदन सिंह, ब्रजेश कुमार शुक्ला, गगन सिंह, जितेंद्र सिंह और महिला सिपाही मधुबाला व सरिता गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 


वहां राम औतार, राहुल, रोहित, दिनेश, अमर सिंह, सीमा देवी, अंगूरा देवी, प्रांशी के अलावा आठ अज्ञात लोग पहले से ही मौजूद थे। पुलिस टीम ने वहां माहौल बिगाडने वाले लोगों को काफी समझाया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी, उसके बाद अचानक पुलिस टीम पर पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। जिसमें कोतवाल सुनील सिंह, दरोगा के सिर में चोटें आई हैं। हेड सिपाही, सिपाही व महिला सिपाही सहित अन्य टीम के सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए है। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


पुलिस टीम के ऊपर हमला होने की खबर सुनते ही सीओ हरपालपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह एक अन्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया है कि अजय कुशवाहा की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही कोतवाल की तहरीर पर भी हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

पहले ही की जा चुकी है धारा 145 आईपीसी की कार्रवाई
हरपालपुर कस्बे में विवादित ज़मीन पर छप्पर रखने के मामले में छानबीन करने पहुंची पुलिस टीम के ऊपर पथराव किए जाने के मामले में बताया गया है कि इसमें धारा 145 आईपीसी के तहत 23 फरवरी को कार्रवाई करते हुए एसडीएम सवायजपुर को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। साथ ही आगे की जांच की जा रही थी। लेकिन उसी दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों ने पुलिस टीम के ऊपर हमला कर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed