फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Statistics 'mirror' weak showing in childhood

आंकड़ों के ‘आईने’ में दिख रहा कमजोर बचपन

Thu, 15 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 15 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 Statistics 'mirror' weak showing in childhood
demo - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सरकार पोषण को लेकर दावे कितने ही करे, जिले के हालात बहुत आश्वस्त करते नहीं दिखते। सरकारी आंकड़े ही व्यवस्था को आईना दिखा रहे हैं। हकीकत में स्थिति ज्यादा खराब है। वजन दिवस के दौरान दो चरणों में 3930 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 447120 बच्चों का वजन लिया गया है। इनमें 38327 बच्चे अतिकुपोषित मिले हैं। जबकि 105510 बच्चे कुपोषित पाए गए। 

जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि 10 दिसंबर को प्रथम चरण में विकास खंड संडीला, कछौना, बेहन्दर, सुरसा, हरियावां, टड़ियावां, टोडरपुर, माधौगंज, सांडी व भरखनी के 1913 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चिह्नित 2,34,597 बच्चों में से 2,25,950 बच्चों का वजन लिया गया। 
विज्ञापन


जिसमें 19,423 अतिकुपोषित और 59482 कुपोषित बच्चे चिह्नित हुए है। दूसरे चरण में 13 दिसंबर को विकास खंड भरावन, कोथावां, अहिरोरी, बावन, पिहानी, शाहाबाद, मल्लावां, बिलग्राम, हरपालपुर, हरदोई शहर के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चिह्नित 2,29,009 बच्चों में से 2,21,170 बच्चों का वजन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 18,904 अतिकुपोषित और 46028 कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए। डीएम ने बताया कि दोनो चरणों में हुए वजन दिवस में 463606 बच्चे पंजीकृत थे। जिनमें कुल 447120 बच्चों का वजन लिया गया है। 

इसमें 303283 सामान्य, 105510 कुपोषित और 38327 अतिकुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए है। डीएम ने सीएमओ व डीपीओ को चिह्नित किए गए अतिकुपोषित बच्चों को पोषण स्तर में सुधार लाकर कुपोषणमुक्त करने के  निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed