{"_id":"6a10a400259c77870d005224","slug":"station-power-went-out-passengers-boarded-trains-using-mobile-phone-lights-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150225-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गुल हुई स्टेशन की बिजली, मोबाइल की रोशनी में यात्रियों ने पकड़ीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गुल हुई स्टेशन की बिजली, मोबाइल की रोशनी में यात्रियों ने पकड़ीं ट्रेनें
Sat, 23 May 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 23 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी के चलते बृहस्पतिवार को देर रात रेलवे के इंतजामों की भी पोल खुल गई। ओवरलोड के चलते रेलवे स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और पूरा स्टेशन गहरे स्याह अंधेरे में डूब गया। ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को इससे काफी परेशानियां उठानी पड़ी। घुप्प अंधेरे के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में परेशान होना पड़ा, वहीं ट्रेनों के आवागमन की स्थिति एनाउंसमेंट से भी नहीं हो सकी।
करीब आधे घंटे तक ऐसे ही अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।रेलवे स्टेशन पर बिजली आपूर्ति के इंतजामों ने काफी फजीहत कराई है। बृहस्पतिवार की रात को करीब 11:45 बजे अचानक स्टेशन की बिजली आपूर्ति ओवरलोड के चलते ट्रिप हो गई। ऐसे में प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय और फुटओवर ब्रिज समेत पूरे स्टेशन परिसर में अंधाकुप्प हो गया। काफी देर तक बिजली बहाल नहीं हुई और वैकल्पिक व्यवस्था भी ठप रही। प्रकाश की कोई व्यवस्था न होने से यात्रियों ने प्लेटफॉर्म बदलने के लिए अपने मोबाइल की टॉर्च का सहारा लिया। बिजली न होने से डिस्प्ले बोर्ड और एनाउंसमेंट सिस्टम भी बंद रहा।
ट्रेन की स्थिति जानने के लिए लोग पूछताछ केंद्र तक दौड़ लगाते देखे गए। करीब 30 मिनट बाद रात 12:25 बजे के आसपास बिजली व्यवस्था दोबारा सुचारू हो सकी। इस बीच यात्रियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि ओवरलोड के कारण बिजली ट्रिप हुई थी लेकिन सिर्फ सात मिनट के लिए आपूर्ति बाधित हुई थी। सात मिनट बिजली वापस आ गई थी।