{"_id":"5741f7b44f1c1b9b1a690b3c","slug":"state-president-nirmal-khatri-been-hearing-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री आज करेंगे सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री आज करेंगे सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 22 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
हरदोई। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीके टीम के समक्ष कांग्रेसी पदाधिकारियों के विवाद की सुनवाई सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री करेंगे। पूरे प्रदेश में पीके अपनी टीम के साथ जिलों में घूमकर वहां के संगठन से फीड बैक लेकर कांग्रेस के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, जिले के कांग्रेस पदाधिकारी पीके टीम के सामने भिड़ गए।
विज्ञापन
इसी का नतीजा है कि अलग अलग प्रदेश फ्रंटल संगठनाें ने जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान व कांग्रेस अनुसूचित विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा के बीच वाद विवाद की स्थिति की एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसे सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के सामने रखा जाएगा। अनुसूचित आयोग के प्रदेश वाइस चेयरमैन केके आनंद ने फोन पर बताया कि वह किसी के पक्ष में नहीं बल्कि निष्पक्ष हैं। प्रदेश अध्यक्ष खुद पीके टीम के सदस्यों से संज्ञान लेंगे। उनका कहना था कि इस घटना की तो हर जगह निंदा हो रही। प्रदेश अध्यक्ष स्वयं इस घटना का संज्ञान ले रहे हैं।
विज्ञापन