फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   srb won cricket cup

मेमोरियल क्रिकेट कप पर एसआरबी कालेज टीम का कब्जा

Sun, 09 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
srb won cricket cup
हरदोई। बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल जी की स्मृति में चल रहे श्रीशचंद्र अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट कप के चौथे दिन व अंतिम दिन शनिवार को फाइनल मैच का आयोजन हुआ। इसमें उम्दा प्रदर्शन कर एसआरबी इंटर कालेज की टीम ने 10 रन से मैच जीत लिया और क्रिकेट कप पर अपना कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

न्यू हाइट्स स्कूल के मैदान में फाइनल मैच काउंटी क्लब व एसआरबी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। टॉस एसआरबी इंटर कॉलेज के कप्तान आकाश त्रिपाठी ने जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरबी इंटर कॉलेज की शुरुआत अच्छी रही। 12 वें ओवर में ही सौ का आंकड़ा पार कर लिया, लेकिन उसके बाद आकाश अवस्थी की गेंदबाजी के आगे 28 ओवर व पांच गेंदों में पूरी टीम 152 रन पर ही आउट हो गई। एसआरबी इंटर कॉलेज की तरफ से मोहन कश्यप ने 28, आकाश त्रिपाठी 27 रन, पुरुषोत्तम तिवारी 18 रन व अनुज वर्मा ने 14 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

काउंटी क्लब की तरफ से आकाश अवस्थी ने पांच विकेट, धर्मवीर, मृदुल, सुखदेव व शाश्वत ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी काउंटी क्लब को एक समय केवल 32 रन की दरकार थी और उसके आठ विकेट शेष थे, लेकिन आकाश अवस्थी 66 रन का विकेट गिरने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और काउंटी क्लब की पूरी टीम 28 ओवर चार गेंद में 142 रन पर ही आउट हो गई। इस प्रकार इस रोमांचक मैच में एसआरबी इंटर कॉलेज ने 10 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट कप अपने नाम किया। काउंटी क्लब की तरफ से आकाश अवस्थी ने 66 रन, मृदुल शर्मा ने 18 रन धर्मवीर ने 23 रन का योगदान किया। मैन ऑफ द मैच आकाश अवस्थी रहे।

प्रतियोगिता में 10 विकेट लेने वाले बेस्ट बॉलर देवाशीश चौहान रहे। पांच कैच लेकर बेस्ट फील्डर सूरज तिवारी रहे। बेस्ट कीपर अनुज वर्मा व बेस्ट बल्लेबाज अनुज वर्मा को चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज आकाश त्रिपाठी रहे। विनर व रनर टीम को मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने शील्ड तथा पुरस्कार प्रदान किया। सचिव सूर्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed