{"_id":"5d9e2cf38ebc3e93d62b11cf","slug":"sports-person-hounoured-hardoi-news-knp518621082","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाडिय़ों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाडिय़ों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मल्लावां। जिला मुख्यालय पर हुई 71वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कस्बे के बीएन इंटर कॉलेज की छात्राओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को स्कूल प्रबंधन व मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू ने छात्राओं को शील्ड व मेडल दिया।
प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने जूनियर वर्ग में चैंपियनशिप जीती, इसके साथ ही सीनियर वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। ओवरऑल चैंपियनशिप परिणामों में कॉलेज को दूसरा स्थान मिला। टीम के साथ ही कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर व जीत हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जीवन का हिस्सा है। शिक्षा से मानसिक तो खेलकूद से शारीरिक विकास होता है। विधायक ने बच्चों को प्रतियोगिताओं में नियमित प्रतिभाग करने के साथ ही उनसे प्लॉस्टिक का प्रयोग न करने की अपील की और स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. पीएन कटियार, प्राचार्य योगेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य राजाराम कनौजिया, विनीत सिंह, नीरज विद्यार्थी, कैलाश नरायन, राज महेंद्र, राजाराम, रामखेलावन आदि मौजूद रहे।