{"_id":"615355688ebc3e17554df60c","slug":"sports-hardoi-news-knp6550525147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षी ने स्वर्ण तो यश ने झटका कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षी ने स्वर्ण तो यश ने झटका कांस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बिजनौर में हुई थर्ड यूपी नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण व कांस्य पदक हासिल किया है।
जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने बताया कि 24, 25 एवं 26 सितंबर को जिला बिजनौर मेें प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली कुमारी आकांक्षी तिवारी व यश तिवारी ने भी प्रतिभाग किया।
उन्होंने बताया कि आकांक्षी ने 41 किलोग्राम से कम वर्ग के जूनियर बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया। बिजनौर के खिलाड़ी को उसने चार के मुकाबले आठ अंकों से परास्त कर स्वर्णिम सफलता अर्जित की। वहीं बालक वर्ग में यश तिवारी ने जूनियर बालक वर्ग में 61 किलो से कम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। उनको सेमीफाइनल में मेरठ के खिलाड़ी से परास्त होकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रेयश चौबे मौजूद रहे।