फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sports

बिलग्राम की टीम ने जीता टूर्नामेंट का पहला मैच

Sun, 13 Jun 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
sports
सांडी। कस्बा स्थित बाबा कॉलेज ग्राउंड में रविवार को मां मंगला देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ एसओ अनिल सक्सेना ने किया। पहले मैच में बिलग्राम क्रिकेट क्लब की टीम ने हरदोई बोसरा को हराया है।
विज्ञापन

बिलग्राम टीम के कप्तान जीशान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हरदोई बोसरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलग्राम की टीम ने 12वें ओवर में 109 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। 35 रन देकर चार विकेट लेने वाले गेंदबाज सद्दाम को मैन ऑफ द मैच के रूप में पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजक शीबू गुप्ता, मनू रस्तोगी, गौरव अग्रवाल, फिरोज अंसारी व दानिश एवं कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह धीरू ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसओ अनिल सक्सेना ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में खेलों की अहम भूमिका है। खेल जीवन का हिस्सा है, इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed