फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   spoil of five houses on the heads of children were browning

बच्चों के सिर पर तमंचा लगा पांच घरों में की लूटपाट

Sun, 10 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 10 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
spoil of five houses on the heads of children were browning
थाना क्षेत्र के कुरनिया गांव में बच्चों को अपने कब्जे में लेकर बदमाशों ने पांच घरों में जमकर लूट पाट की। नकदी व सामान लेकर चंपत हो गए। अपने बच्चे की कनपटी पर तमंचा लगा देख परिजन चुपचाप खड़े रहे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रूदामऊ के मजरा कुरनिया में शुक्रवार की रात बदमाश गांव निवासी राजपाल, प्रभु पुत्र सुमेर, शिवकुमार, परमाई पुत्र बृद्धा और बुद्धा के घर में रात करीब एक बजे घुस आए। घर में घुसते ही बदमाशों ने छोटे बच्चों को अपने कब्जे में लिया। उनके सिर पर तमंचा लगाकर बदमाशों ने घर के लोगों से सोने की चेन, कुंडल, झुमकी, चांदी की पायल, मटर माला, नकदी आदि लगभग एक लाख का माल लूटा।
विज्ञापन


बच्चों के सिर पर तमंचा लगा देख सभी बेबस चुपचाप खड़े रहे। बदमाशों ने कुछ बक्से मूलचंद्र के खेत में जाकर फेंक दिए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर एसआई डीडी त्रिपाठी,आरबी सिंह आदि मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने बताया कि किसी भी बक्से की कोई कुंडी नहीं टूटी, न ही ताला टूटा है। सूचना मिली है। कुछ शराबी तत्वों द्वारा प्रधानी की रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed