फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Special unreserved train will run from Delhi Shakur Basti railway station today.Special unreserved train will run from Delhi Shakur Basti railway station today.

Hardoi News: दिल्ली शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से आज चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन

Thu, 16 Oct 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Special unreserved train will run from Delhi Shakur Basti railway station today.Special unreserved train will run from Delhi Shakur Basti railway station today.
हरदोई। दिल्ली में जिले के तमाम लोग रह कर पढ़ाई और काम करते हैं। त्योहार पर उन्हें घर लाने के लिए रेलवे ने एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई है। विशेष ट्रेन दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से आज रात चलेगी और अगले दिन सुबह लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव हरदोई में भी है। जनरल बोगी वाली ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया है लेकिन लोगों की भीड़ के कारण अब उनमें भी आरक्षण नहीं बचा है। ऐसे में अब रेलवे ने एक अनारक्षित विशेष ट्रेन शुरू की जो नार्थ दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से लखनऊ के बीच चलेगी। इस ट्रेन के संचालन से उन तबके के यात्रियों को राहत मिली है जो जनरल बोगियों में सफर करते हैं। विशेष ट्रेन का संचालन सिर्फ तीन फेरों के लिए किया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन 04402 का पहला संचालन 17 अक्तूबर की रात 21:15 बजे शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से होगा। यह ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई सुबह 06:32 पर रूक कर आलमनगर होते हुए सुबह 09:30 बजे लखनऊ रुकेगी। इसी प्रकार 18 अक्तूबर को ट्रेन 04401 का संचालन लखनऊ से दोपहर 12:30 बजे होगा। यह ट्रेन 14:20 बजे हरदोई स्टेशन पर रुककर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर रात को 00:40 बजे पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन का अंतिम फेरा 20 अक्तूबर को लखनऊ से संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed