फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Special train between Banaras and Delhi will have stoppage in the district

Hardoi News: बनारस से दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन का जिले में होगा ठहराव

Mon, 14 Oct 2024 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Special train between Banaras and Delhi will have stoppage in the district
हरदोई। त्योहार के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया गया है। बनारस से दिल्ली के बीच संचालित की गई ट्रेन को जिले में भी ठहराव दिया गया है। ट्रेन चलने से जिले के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दीपावली त्योहार पर दूसरे प्रदेश और सुदूर स्थानोंं पर रहने वाले लोगों को घरों तक लाने के लिए रेलवे से कई विशेष ट्रेन संचालित की हैं। जिसका लाभ अभी तक जिले के यात्रियों को नहीं मिल रहा था। लेकिन अब रेलवे ने जिले के यात्रियों को भी सहूलियत देने के लिए विशेष ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया है। बनारस से दिल्ली आनंद विहार के बीच एक ट्रेन संचालित की गई है जो सोमवार को बनारस से चलेगी और मंगलवार को दिल्ली से रवाना होगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 04205 बनारस से दोपहर में 15:30 बजे चलेगी और हरदोई में रात को 22:30 बजे आएगी, वहीं ट्रेन संख्या 04206 आनंद विहार से रात को 11 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर में 14:13 बजे आएगी। त्योहार विशेष ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed