{"_id":"252d27dae5ec2243e31981b3be6c4be0","slug":"speakers-action-against-the-country-on-the-right-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई सही
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जेएनयू के छात्रों पर सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई की गई है। देश के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना न्याय संगत है। श्रम विभाग की योजनाओं से मजदूरों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
ये बातें दर्जा प्राप्त श्रम राज्य मंत्री जगदेव सिंह ने कानपुर से मुरादाबाद जाते समय सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में कही। उन्होंने वहां पर विभाग की ओर से मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मजदूरों और कामगारों के लिए चलाई जा रही सोलह योजनाओं से श्रमिक लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने जेएनयू विवाद पर कहा कि देश के खिलाफ किसी को गलत बोलने का हक नहीं है। जेएनयू में जो सरकार कार्रवाई कर रही है। वह सही है।
विज्ञापन
ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक जाति विशेष तक ही सिमट कर रही गई है। केंद्र सरकार ने गरीबों को जनधन योजना के तहत धनराशि खातों में स्थानांतरित करने का वादा किया था। जिसे पूरा नहीं किया। इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त अभिनव वर्मा सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।