फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP will perform well due to workers: Former MP

कार्यकर्ताओं की बदाैलत बेहतरीन प्रदर्शन करेगी सपा : पूर्व सांसद

Sat, 03 Feb 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 03 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP will perform well due to workers: Former MP
बघौली (हरदोई)। पीडीए पखवाड़े के तहत समाजवादी पार्टी अलग-अलग ग्राम पंचायतों में पंचायत का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में अहिरोरी विकास खंड के गदनपुर मजरा चुरईपुरवा में पंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्व सांसद सपा नेता ऊषा वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत सपा लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार प्रदेश में दौरा कर रहे हैं और इसके साथ ही प्रत्याशियों की घोषणा भी कर रहे हैं। कार्यकर्ता सपा सरकार के दौरान किए गए ऐतिहासिक कार्याें की जानकारी घर-घर पहुंचाएं।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव अरुण मौर्या ने कहा कि सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। प्रदेश सचिव शराफत अली ने कहा कि सपा को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर चुनाव की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांडी विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष नरेश पाल ने की। इस दौरान आदित्य कुमार, जयराम वर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed