{"_id":"06b06357382fe70664de9e9b543073e3","slug":"sp-to-defeat-the-two-independents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को दो निर्दलीयों ने दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को दो निर्दलीयों ने दी शिकस्त
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
पांच विकास खंडों में हुए ब्लाक प्रमुख के चुनाव में संडीला और भरावन में निर्दलीय , कोथावां में बसपा समर्थित , भरखनी में भाजपा समर्थित और हरपालपुर में सपा प्रत्याशी विजयी घोषित हुए। शनिवार को जिले के 19 में से 14 विकास खंडों में निर्विरोध प्रत्याशी विजयी हुए थे। इनमें 12 सपा और दो बसपा समर्थित हैं।
एसएसी महिला के लिए आरक्षित भरखनी में ब्लाक प्रमुख पद के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमारी ने 66 वोट पाकर जीत दर्ज की। इन्होंने सपा की कंचन वर्मा को 30 मतों के अंतर से हराया। सपा उम्मीदवार को 34 वोट ही मिले। वहीं तीसरी प्रत्याशी राजरानी को सिर्फ एक वोट से संतोष करना पड़ गया। एक वोट अवैध पाया गया। जीत से उत्साहित रानू समर्थकों ने अबीर गुलाल के बीच मिठाई बांटकर जमकर जश्न मनाया।
वहीं, हरपालपुर विकास खंड में रविवार को हुए प्रमुख चुनाव में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव ने अपने समर्थक अशोक कठेरिया को सपा प्रत्याशी के रूप में जिताकर पार्टी में अपनी धाक मजबूत की है। भाजपा बिग्रेड का नेतृत्व सांसद अंशुल वर्मा स्वयं कर रहे थे। मतगणना में कुल 86 वोट पड़े पाए गए। जिसमें सपा प्रत्याशी अशोक कठेरिया को 50 व भाजपा प्रत्याशी अजीत वर्मा को 36 वोट मिले। जिससे 14 वोटों से सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन
कोथावां ब्लाक में पूर्व राज्यमंत्री रामपाल वर्मा के पुत्र बसपा समर्थक निर्भय वर्मा ने निकटतम प्रतिद्बंदी सपा प्रत्याशी सुमनलता को 32 मतों से पराजित कर सीट पर कब्जा बरकरार रखा। इस दौरान पूर्वमंत्री रामपाल वर्मा के अलावा पूर्व सांसद अशोक रावत, नरेंद्र सिंह अटिया,केपी सिंह,उमेश श्रीवास्तव,जाकिर हुसैन व सपा खेमें में क्षेत्रीय विधायक अनिल वर्मा समर्थकों के साथ डटे रहे।
इधर भरावन ब्लाक में सपा प्रत्याशी शिवदेवी यादव को 4 मतों से हराकर सुमन दीक्षित ने जीत दर्ज कराई। इस दौरान विनोद सिंह तोमर,राकेश दीक्षित,दिनेश पाल सिंह समेत कई समर्थक डटे रहे वही एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह,एएसपी बीसी दुवे,एलआईयू प्रभारी हारुन रसीद समेत थाना प्रभारी मौजूद रहे।
उधर संडीला विकास खंड में सत्ताधारी दल पर निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर वीरेंद्र सिंह भारी पड़े। उन्होंने ने सपा प्रत्याशी को 11 वोटों से पराजित कर जीत का परचम फ हरा दिया। रविवार को हुए मतदान में कुल 102 वोट में से कुंवर वीरेंद्र सिंह को 56 वोट व रफीक गाजी को 45 वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित किया गया। इस प्रकार कुं वर वीरेंद्र सिंह को 11 वोटो से विजयी घोषित कर दिया गया। मतदान का कार्य संचालन करने के लिये अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पीसी श्रीवास्तव व एसडीएम संडीला एपी सिंह को लगाया गया था।
तीन बजे से पहले ही सभी वोट पड़ गए थे। इसके बाद दोनों अधिकारियाें की देखरेख में मतगणना का कार्य शुरू हुआ जिसमें कुंवर वीरेंद्र सिंह को विजयी घोषित किया गया। परिणाम सुनते ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे।