{"_id":"68f90fd22b736bd71a02a4b1","slug":"sp-does-politics-of-division-the-public-has-rejected-it-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-139185-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बांटने की राजनीति करती है सपा, जनता कर चुकी है खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बांटने की राजनीति करती है सपा, जनता कर चुकी है खारिज
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि समाज को बांटने की राजनीति करने वालों को जनता खारिज कर चुकी है। सपा हमेशा बांटने की राजनीति करती है।
1947 में भी जो लोग बांटने की राजनीति का शिकार हुए वह दुर्दशा का शिकार हैं। जो जोड़ने का काम कर रहे थे वह आज विश्व की ताकत में गिने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद कहना किसी भी मुसलमान का अधिकार है लेकिन इसे शक्ति प्रदर्शन बनाने वालों से योगी सरकार सख्ती से निपटती है।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के पति उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि में शामिल होने आए असीम अरुण ने पत्रकारों से बातचीत की। आजम खां के आई लव मोहम्मद संबंधी बयान पर असीम अरुण ने कहा कि यह सीधे-सीधे सनातन पर माहौल खराब करने की साजिश थी। इस्लाम के भी पर्व हुए लेकिन माहौल खराब करने का कोई प्रयास नहीं हुआ।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के क्रिसमस से सीख लेने संबंधी बयान पर समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि सीख लेनी है तो क्रिसमस के असली भाव से सीख लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने सबको स्थानी उत्पाद और स्वदेशी वस्तुएं खरीदने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली में सरकार ने भी स्वदेशी मेलों का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन भी मौजूद रहे।