{"_id":"65fe8c919bb25b34260c3271","slug":"sp-changed-misrikh-candidate-for-the-third-time-now-sangeeta-will-contest-elections-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112300-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सपा ने तीसरी बार बदला मिश्रिख प्रत्याशी, अब संगीता लड़ेंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सपा ने तीसरी बार बदला मिश्रिख प्रत्याशी, अब संगीता लड़ेंगी चुनाव
Sat, 23 Mar 2024 01:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर प्रत्याशी बदल दिया है। इस बार भी प्रत्याशी बदलने के पीछे पूर्व में घोषित प्रत्याशी के अस्वस्थ होने की बात कही गई है। पहली बार घोषित किए गए प्रत्याशी की बहू और उसके बाद घोषित प्रत्याशी की पत्नी को अब सपा ने मिश्रिख से प्रत्याशी बनाया है।
लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का दम भर रही सपा अभी प्रत्याशियों के चयन को लेकर ही असमंजस की स्थिति में है। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सपा ने सबसे पहले पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी को प्रत्याशी घोषित किया था।
बाद में रामपाल राजवंशी ने अपनी अवस्था और अस्वस्थता का हवाला दिया, तो पार्टी ने उनके बेटे और वर्ष 2022 में मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मनोज राजवंशी को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अब शुक्रवार को मनोज राजवंशी की पत्नी संगीता राजवंशी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। संगीता राजवंशी सीतापुर से दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य हैं। पूरे मामले पर रामपाल राजवंशी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रति मन में बहुत सम्मान है।