फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP candidates flax fell on high tension line, fire broke out in banks generator, controlled with fire extingui

Hardoi: हाईटेंशन लाइन पर गिरा सपा प्रत्याशी का फ्लैक्स, बैंक के जनरेटर में लगी आग..अग्निशमन यंत्र से पाया काबू

Wed, 17 Apr 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 17 Apr 2024 01:04 AM IST
सार

Hardoi News: जनरेटर में आग लगने से बैंक प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी बाहर निकल आए और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। इसी दौरान बैंक प्रबंधक संतोष राहुल श्रीवास्तव ने अग्निरोधी सिलिंडर निकालकर आग पर स्प्रे कर आग बुझा दी।

विज्ञापन
SP candidates flax fell on high tension line, fire broke out in banks generator, controlled with fire extingui
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के माधौगंज कस्बे में मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी का फ्लैक्स हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे निकली चिंगारी से बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर लगे जनरेटर में आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। बैंक प्रबंधक ने अग्निशमन यंत्र इस्तेमाल कर आग पर काबू में पाया।

विज्ञापन

माधौगंज कस्बे में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा की माधौगंज शाखा है। इसके सामने से बिजली की हाईटेंशन लाइन निकली है। बैंक के ऊपर ही मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की सपा प्रत्याशी संगीता राजवंशी का कार्यालय भी है। तेज हवा में संगीता राजवंशी का एक फ्लैक्स बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे निकली चिंगारी नीचे बैंक के बाहर लगे जनरेटर पर गिरी।
विज्ञापन

जनरेटर में आग लगने से बैंक प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी बाहर निकल आए और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। इसी दौरान बैंक प्रबंधक संतोष राहुल श्रीवास्तव ने अग्निरोधी सिलिंडर निकालकर आग पर स्प्रे कर आग बुझा दी। बैंक कर्मियों ने भी पानी डालकर आग को काबू में किया। इसके बाद में आए अग्निशमन वाहन ने आग बुझाई। प्रबंधक ने बताया कि बैंक में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। जनरेटर जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed