{"_id":"a570dbc4527aad5c5d46a542f7039953","slug":"sp-camp-meera-gupta-fixed-crown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा खेमे में मीरा गुप्ता की ताजपोशी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा खेमे में मीरा गुप्ता की ताजपोशी तय
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। समाजवादी पार्टी ने इस बार मीरा गुप्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। वह जिले के सपा दिग्गजों की भी पसंद हैं। इसलिए माना जा रहा है कि वह निर्विरोध ही अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो जाएंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर राज्यसभा सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल के भाई मुकेश अग्रवाल का ही कब्जा रहा है। सीट आरक्षित होने के बाद उनकी पत्नी कामिनी अग्रवाल ने इस सीट की बागडोर संभाली। इसके बाद एक बार फिर से सीट महिला ओबीसी के लिए आरक्षित होने पर इसी राजनैतिक परिवार की ओर से मीरा को चुनाव लड़ाया गया और सुरसा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव वह निर्विरोध जीत गईं।
विज्ञापन
इसके बाद जब सपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी घोषित कराने का नंबर आया तो मीरा के अलावा बिलग्राम तृतीय से जीती माया देवी पत्नी कप्तान सिंह ने सपा की ओर से टिकट की मांग की। कुछ दिन मामला मुख्यमंत्री के खेमें में भी पड़ा रहा लेकिन आखिरकार सपा का टिकट मीरा को ही दिया गया।
विज्ञापन
इधर, कप्तान सिंह यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल में आस्था व्यक्त करते हुए सपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। उधर, भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी सामने न आने के कारण अब स्पष्ट होने लगा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मीरा गुप्ता का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। इधर, सपा खेमे की ओर से 72 जिला पंचायत सदस्य में से 60 से 65 के बीच जिला पंचायत सदस्य उनके पक्ष में होने का दावा किया जाने लगा है। सपा अध्यक्ष शराफत अली का कहना है कि निर्विरोध होना तय है क्याेंकि 65 उनके समर्थन में हैं।
एक को होगा नामांकन
हरदोई। एक जनवरी को डीएम कार्यालय में नामांकन होगा। अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित वर्ग के लिए फार्म का विक्रय मूल्य 1500 रुपये रखा गया है। अरक्षित वर्ग के लिए 750 रूपए। जमानत धनराशि अनारक्षित वर्ग के लिए 10 हजार एवं आरक्षित वर्ग के लिए पांच हजार होगी।