फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP , BJP veteran involved in the nomination of candidates

सपा, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में जुटे दिग्गज

Tue, 16 Feb 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 16 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
SP , BJP veteran involved in the nomination of candidates
स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी मिस्बाहउद्दीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व वे एक सेट नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सोमवार को उन्होंने दूसरा सेट दाखिल किया। नामांकन के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल, प्रदेश के लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी के नामांकन में एमएलसी डा. अशोक वाजपेयी, विधायक श्याम प्रकाश, विधायक बाबू खां, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, फखरुल इस्लाम, वसीम अहमद सिद्दीकी के साथ सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष पद्म राग सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा राजू, मनीष चौबे आदि मौजूद रहे। नामांकन कराने से पहले सपा प्रत्याशी जिला पंचायत परिसर गए थे। आचार संहिता की वजह से काफिले को नामांकन स्थल से काफी दूर रोक दिया गया। जुलूस के दौरान सपाइयों ने नरेश अग्रवाल व मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए ।
विज्ञापन


स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र एमएलसी चुनाव के भाजपा प्रत्याशी राजकुमर अग्रवाल के नामांकन के पहले सेट दाखिल करने के दौरान कुछ भाजपा चेहरों के नदारद रहने की चर्चा थी तो आज उनके द्वारा दूसरा सेट दाखिल करने के दौरान भाजपा की एकजुटता दिखी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, पूर्व सांसद सुरेंद्र पाल पाठक, पूर्व विधायक सतीश वर्मा, रामचंद्र राजपूत, अखिलेश पाठक, माधवेंद्र प्रताप रानू सहित कई बीडीसी एवं भाजपा के दिग्गज मौजूद रहे। ज्ञात हो कि सपा में लंबे समय तक राजनीति करने वाले दो बार इसी क्षेत्र से एमएलसी रहे राजिया ने सपा से टिकट न मिलने पर बगावत कर भाजपा ज्वाइन की और एमएलसी चुनाव में भाजपा की टिकट पर सपा को टक्कर देने के लिए चुनाव मैदान में है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ थे दिग्गज भाजपाई तो चेहरे में मुस्कान छाई
आज नामांकन कराने के लिए दूसरा सेट दाखिल करने आए आए पूर्व एमएलसी राज कुमार अग्रवाल राजिया के चेहरे में मुस्कान छाई रही। पहला सेट दाखिल करने के दौरान जो दिग्गज किन्ही कारणों से नहीं आ पाए थे और चर्चा रही थी, आज कमोवेश सभी लोग थे और सबसे अहम बात जिलाध्यक्ष की मौजूदगी थी उनके चेहरे पर भी गहरी मुस्कान थी । आज भाजपाइयों की एकजुटता को लेकर चर्चा एवं गुणाभाग लगते रहे ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed