फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP activists in support of former lawmaker resignation

पूर्व विधायक के समर्थन में बसपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

Fri, 03 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 03 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
SP activists in support of former lawmaker resignation
इस्तीफा देने वाले शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बसपा पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

शाहाबाद। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की बसपा यूनिट ने बगावत कर दी है। यूनिट के ज्यादातर पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक बब्बू के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शाहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू को पिछले महीने पार्टी नेतृत्व ने बसपा से निकाल दिया था। पिछले सप्ताह अपने आवास पर समर्थकों की बैठक कर बब्बू ने ताकत दिखाई थी और निर्दलीय चुनाव लड़ने का संकेत दिया था।
विज्ञापन


बब्बू के आवास पर हुई मीटिंग के बाद शाहाबाद विधानसभा की बसपा यूनिट में भूचाल आ गया। शुक्रवार को विधानसभा यूनिट अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम को भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अहिवरन लाल ने आरोप लगाया कि पार्टी पैसे की खातिर जमीनी कार्यकर्ताओं की आस्था को नीलाम कर रही हैं। निष्ठावान और कैडर के कार्यकर्ताओं को निकाला जा रहा है। इस कारण हम लोग इस्तीफा दे रहे हैं।

अहिवरन लाल ने बताया कि उनके साथ डॉ. मोहम्मद हुसैन, अरुण कुमार, धीरू सिंह , बाबू अली, अरविंद राजवंसी, ब्रजलाल कठेरिया, रामचन्द्र कुशवाह, शिवप्रसाद ,अयाज खान, बाली खान, दिनेश मिश्र, रामसरन राजपूत, रमेश चन्द्र, शेरसिंह लोधी, बाबुराम, प्रेमकुमार, हरुनबेग, अजहर हुसेन, कृष्णपाल गौतम, रामनाथ गौतम आदि ने जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम को इस्तीफे भेज दिए हैं।


इस्तीफा देेने वालों ने पूर्व विधायक बब्बू का साथ देने की बात कही है। बसपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अहिवरन लाल  को पार्टी से निकाल दिया गया है। अरुण कुमार को विधानसभा क्षेत्र का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed