{"_id":"62e4231e91908b62f90a0c06","slug":"son-killed-father-hardoi-news-knp7101842142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: मामूली विवाद के बाद गुस्साए बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: मामूली विवाद के बाद गुस्साए बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार
Fri, 29 Jul 2022 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:42 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में पिहानी कस्बा के मोहल्ला सर्कसपुरा में शुक्रवार देर रात घरेलू कलह में बेटे ने बाप के पेट पर चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी। सर्कसपूरा निवासी मोहम्मद नवी (45) शुक्रवार रात घर में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका बेटे आरिफ से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्साए बेटे ने चाकू से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसी बीच मौका पाकर बेटा फरार हो गया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने तक उन्होंने दम तोड़ दिया। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में वारदात होने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की करवाई की जाएगी।
विज्ञापन