{"_id":"64b6e240497edb897a0b4b26","slug":"somewhere-nine-for-40-and-somewhere-the-children-are-studying-without-a-teacher-hardoi-news-c-213-1-hra1002-826-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कहीं 40 के लिए नौ तो कहीं बिना शिक्षक पढ़ रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कहीं 40 के लिए नौ तो कहीं बिना शिक्षक पढ़ रहे नौनिहाल
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के दावे चाहे जितने किए जाएं, मगर विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती में असमानता व्यवस्था को पटरी पर नहीं ला पा रही है। जनपद में कहीं 40 विद्यार्थियों के लिए नौ शिक्षक तैनात हैं, तो कहीं बिना शिक्षक के ही नौनिहाल शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
शहर से सटे कन्या जूनियर हाईस्कूल महोलिया शिवपार में कुल 40 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां पर शिक्षण कार्य के लिए सात शिक्षक और दो अनुदेशक तैनात हैं। वहीं संविलियन विद्यालय महोलिया में एक प्रधानाध्यापक, 11 शिक्षक और दो शिक्षा मित्र तैनात हैं। मगर यहां पर छात्र संख्या सौ से भी कम है। जूनियर हाईस्कूल कोठरा, जपरा, तेलियानी , जगरौली शिक्षक विहीन है। यहां पर उधार के शिक्षकों से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती छात्र संख्या के आधार पर करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई हैं। मगर यह व्यवस्था भी विद्यार्थियों और शिक्षकों का अनुपात सही नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन
विभागीय निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय में 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक और जूनियर विद्यालय में 40 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए।
कुल परिषदीय विद्यालय- 3444
प्राथमिक विद्यालय- 2419
जूनियर हाईस्कूल- 620
संविलियन विद्यालय- 407
कुल पंजीकृत विद्यार्थी - 4,01,209
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक -
प्रधानाध्यापक स्वीकृत पद-550
प्रधानाध्यापक तैनात -1020
सहायक अध्यापक स्वीकृत पद-9945
सहायक अध्यापक तैनात- 5334
शिक्षामित्र -3655
जूनियर हाईस्कूल-
प्रधानाध्यापक के स्वीकृत पद-692
तैनात प्रधानाध्यापक -182
सहायक अध्यापक स्वीकृत पद- 5853
सहायक अध्यापक तैनात-3321
अनुदेशक -975
गैर जनपद स्थानांतरित-347
इंसेट
विद्यालयों में शिक्षकों की असमानता है। इसकी सूचना एकत्रित की जा रही है। शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया निदेशालय से की जाती है। समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं से विद्यालयों में शिक्षकों का छात्र संख्या के आधार पर समायोजन किया जाएगा।
- विजय प्रताप सिंह, बीएसए