फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   solid waste management plant can be construted on sitapur road

सीतापुर रोड पर स्थापित हो सकता सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Mon, 14 Dec 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
solid waste management plant can be  construted on sitapur road
हरदोई। नगर पालिका का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट ग्राम नीर की जगह सीतापुर रोड पर बन सकता है। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। शासन की स्वीकृति मिलते ही यहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका सदर की सीमा क्षेत्र में ही 38 एमटी कूड़ा रोजाना निकल रहा है। शहर में 400 से अधिक सफाई कर्मी 26 वार्डों और मुख्य मार्गों पर सफाई करते हैं। कूड़ा एकत्र कर करीब 12 डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है। यहां से ट्रैक्टर ट्राली, डंपर व लोडर से ग्राम नीर भेजा जाता है। इसके अलावा शहर सीमा के बाहर मुख्य मार्गों के किनारे भी कूड़ा डाला जाता है। डीएम अविनाश कुमार के निर्देशों के बाद बावन रोड, पिहानी रोड आदि जगहों से कूड़ा हटवाया गया था।
विज्ञापन

ईओ रविशंकर शुक्ला ने डीएम से मांग की थी कि ग्राम नीर काफी दूर है। जहां पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने से पालिका कर्मियों को काफी परेशानी होती है। नीर के ग्रामीण भी विरोध करने लगे हैं। इसलिए सीतापुर रोड पर ही कहीं भूमि मिल जाए तो बेहतर होगा। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सीतापुर रोड पर ही मेडिकल कॉलेज से थोड़ा आगे भूमि चिह्नित की गई है। जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से हट सकते कूड़ाघर
प्लांट के निर्माण के बाद यदि जरूरत न महसूस हुई तो शहर के बीच प्रमुख मार्गों पर बनाए गए कूड़ाघर को समाप्त करवाया जाएगा। ईओ ने बताया कि फिलहाल इसको लेकर चर्चा हुई है। यदि इनकी जरूरत न हुई तो इन्हें हटवाया जाएगा। ऐसा हुआ तो प्रमुख मार्गों से गुजरते समय लोगों को स्वच्छता का भी अहसास होगा।
2014 में नीर में मिल गई थी अनुमति
नीर में 2014 में ही डंपिंग ग्राउंड की अनुमति मिल गई थी लेकिन बजट के अभाव में इस पर कोई निर्माण कार्य नहीं हो सका। हालांकि बाद में कुछ निर्माण करवाकर यहां कूड़ा डलवाया जाने लगा।

शासन से अनुमति का इंतजार
ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि करीब तीन करोड़ का बजट आवंटित है। यदि शासन की ओर से अनुमति मिल गई तो नीर में न बनकर सीतापुर रोड पर ही जल्द सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed