फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Soil erosion on the side of Hardoi-Gopamau road due to rain

Hardoi News: बारिश से हरदोई-गोपामऊ मार्ग की साइड की मिट्टी का कटान

Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Soil erosion on the side of Hardoi-Gopamau road due to rain
गोपामऊ। बारिश के पानी से हरदोई-गोपामऊ मार्ग के किनारे की मिट्टी कट गई। इससे हादसे का खतरा बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां पर संकेतांक बनाकर वाहन चालकों को सतर्क किया है। इससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर कई वर्षों से गड्ढों में तब्दील है। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर वाहनों के लिए कभी भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। गोपामऊ बस स्टाप से कुछ दूरी पर बरसात के पानी से रोड के साइड की मिट्टी कटान हो गया, जिससे गहरा गड्ढा बन गया। आसपास खड़ी झाड़ियों की वजह से गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इसी बीच चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे हमराही के साथ वहां से निकल रहे थे। उन्होंने गड्ढे को देख कर वाहन रोका और उसके किनारे ईंटें लगाकर वाहन चालकों को सावधानी से गुजरने की सलाह दी।
विज्ञापन

वहीं कुछ दूरी पर अस्थायी गतिरोधक बनावा दिए, ताकि हादसों को रोका जा सके। हरदोई-गोपामऊ मार्ग लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड क्षेत्र में आता है। इसके लिए विभाग को सूचना भेजी गई है। बरसात के दिनों में रावल तिराहे से गोपामऊ तक का मार्ग जर्जर हो गया है। चेयरमैन वली मोहम्मद कहा कि जेसीबी से गड्ढा बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed