फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ... so this time rain water will not be filled in the rain shelter

...तो इस बार रैन बसेरा में नहीं भरेगा बारिश का पानी

Thu, 19 Nov 2020 09:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
... so this time rain water will not be filled in the rain shelter
फोटो-9-नगर पालिका परिसर में बना रैन बसेरा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सब कुछ ठीक रहा तो इस बार तैयार किए गए रैन बसेरे में बारिश का पानी प्रवेश नहीं कर पाएगा। इसके लिए प्रशासन ने अतिरिक्त मेहनत व तैयारी की है। यहीं नहीं रैन बसेरे में तकिया, गद्दे व रजाई की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि मौसम सर्द होते ही शहर में शुरुआती दौर में दो रैन बसेरे शुरू करा दिए गए हैं। एक रैन बसेरा नगर पालिका परिसर में है तो दूसरा रैन बसेरा श्रीशचंद्र बारात घर में शुरू करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार कोशिश है कि रैन बसेरा में बारिश का पानी न जाने पाए। पिछले वर्ष रैन बसेरा की ऊंचाई थोड़ी कम रह गई थी। इससे बारिश का पानी भर गया था। इसीलिए अबकी ऊंचाई पर रैन बसेरा बनाया गया है। इसके अलावा मोटी टीनों का प्रयोग किया गया है। रैन बसेरे में रंग रोगन आदि भी किया गया है। इसके अलावा श्रीशचंद्र बरात घर में भी एक रैन बसेरा तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ-साथ शहर में जैसे-जैसे रैन बसेरों की जरूरत पड़ेगी वैसे संख्या बढ़ा दी जाएगी। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही रैन बसेरा तैयार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed