फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   So the government will forgive the debts of the poor to one million

सरकार बनी तो गरीबों का एक लाख तक कर्ज होगा माफ

Sun, 12 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 12 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
So the government will forgive the debts of the poor to one million
मंच से जनता का अभिवादन करतीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amarujala

हरदोई। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए आरक्षण खत्म होने का डर दिखाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सत्तासीन हुई तो आरक्षण खत्म कर देगी। इसका सबसे अधिक नुकसान दलितों एवं पिछड़ों को होगा। चुनावी चुग्गा  फेंकते हुए यह भी एलान किया कि बसपा की सरकार बनने पर गरीबों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। एमडीएम में रोटी-सब्जी की जगह केक, अंडा, दूध और फल दिया जाएगा और वर्तमान बार्डर स्कीम को बंद कर पुलिस अवकाश नगदीकरण को लागू कराया जाएगा। व्य्पारियों की समस्या निस्तारण के लिए अलग से आयोग बनेगा।

विज्ञापन


शहर के आईटीआई मैदान पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती करीब 2:40 मिनट पर हेलीकाप्टर से पहुंचीं। मायावती ने कहा कि सपा की पांच और भाजपा की पौने तीन साल की सरकार में जनता को कुछ भला नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले विदेशों से कालाधन लाकर गरीबों के खातें में 15 से 20 लाख देने और किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी। मोदी सरकार अपने चुनावी वादे पूरे नहीं कर पाई है। भाजपा सरकार ने उल्टे नोटबंदी कर गरीबों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन


नोटबंदी के 10 महीने पहले ही अपने लोगों का कालाधन ठिकाने लगा दिया था। केंद्र की मानसिकता जातिवादी है। आरएसएस के एजेंडे पर चल रहे भाजपा की अगर प्रदेश में सरकार बनी तो दलितों, पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देगी या उसे प्रभावहीन कर देगी। पदोन्नति में आरक्षण अभी से प्रभावहीन कर दिया है। रोहित बेमूला और दादरी सहित कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। तीन तलाक, जामिया, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर अल्पसंख्यकों को लुभाने की कोशिश की। बड़ी बड़ी बातें करने वाली भाजपा के पास मुख्यमंत्री तक का चेहरा नहीं है। बसपा भत्ता नहीं सरकार और गैर सरकारी क्षेत्रों रोजगार देगी। लैपटाप, मोबाइल नहीं हम जरूरत के हिसाब से आर्थिक मदद करेंगे। अब बसपा स्मारक और संग्रहालय नहीं बनाएगी, केवल भ्रष्टाचार खत्म करने और विकास पर ध्यान देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed