{"_id":"69501cfa1f1eeb146501544b","slug":"so-i-will-definitely-contest-the-lok-sabha-elections-and-i-will-contest-from-the-bjp-naresh-agarwal-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142460-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो लोकसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा और भाजपा से ही लड़ूंगा : नरेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो लोकसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा और भाजपा से ही लड़ूंगा : नरेश अग्रवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लोकसभा सीटों के परिसीमन और चुनाव की प्रक्रिया अभी दूर है लेकिन पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने इसे लेकर बयान दिया है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर हरदोई जनपद में लोकसभा की कोई भी सीट सामान्य होती है तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। यह भी कहा कि भाजपा के टिकट पर ही लड़ेंगे। नरेश अग्रवाल के इस बयान से जिले की राजनीति हलचल मच गई है।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारोें से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी जिस तरह विदेश में भारत की बदनामी कर रहे हैं, वह निदंनीय है। पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व स्वीकार कर रहा है। अगर नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को निंदा ही करनी है तो भारत में ही करें। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को निंदनीय बताते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार इस मामले में कड़े कदम उठाए।
कहा कि बीमा बिल पर 100 फीसदी एफडीआई का लाभ जनता को मिलेगा। दावा किया कि पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे और भाजपा इसमें जीतेगी। नरेश अग्रवाल से सवाल किया गया कि लोकसभा सीटों के परिसीमन की चर्चा चल रही है, अगर परिसीमन में आरक्षण खत्म होता है तो क्या चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
इस पर नरेश अग्रवाल ने दो टूक में जवाब दिया कि चुनाव लड़ेंगे और भाजपा से ही लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों लोकसभा सीटें आरक्षित नहीं होनी चाहिए। कम से कम एक सीट अनारक्षित रहनी चाहिए और पूर्व में ऐसा होता भी रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर पालिका और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।