फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   So do not be paralyzed by pension

आधार नहीं दिया तो रुक जाएगी पेंशन

Fri, 06 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 06 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
So do not be paralyzed by pension
पेंशन - फोटो : logo

हरदोई। आधार कार्ड सिर्फ बनवाने से ही काम नहीं चलेगा बल्कि बैंकों से अपने खाता नंबर को इन आधार नंबरों से लिंकेज भी अनिवार्य रूप से कराना होगा। अन्यथा की स्थिति में जिले के चार हजार पूर्व सैनिकों की पेंशनें अधर में फंसती नजर आएगी। कुछ ऐसी ही नोटिसें सैनिक कल्याण बोर्ड ने जिले के पूर्व सैनिकों को जारी कर दी हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने राशन की दुकानों से लेकर बैंकों तक में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। यहां तक कि रसोई गैस में भी बिना आधार कार्ड के सब्सिडी नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा अब पूर्व सैनिकों को बिना आधार नंबर पेंशन भी नहीं मिल सकेगी। बैंक खाता नंबरों को आधार नंबरों से लिंकेज न कराया गया तो पूर्व सैनिकों को भी पेंशन की राशि पाने के लाले हो जाएगें।
विज्ञापन


इस ओर ऐसी ही कुछ हिदायत बैंक प्रबंधकों ने जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास कार्यालय में दे दी है। जिसके बाद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी क मांडर गुरसरन सिंह गौर ने भी पूर्व सैनिकों को इस ओर नोटिसें जारी कर दी हैं व जल्द से जल्द बैंक खातों को आधार नंबरों से लिंक कराए जाने के निर्दश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले में पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों की संख्या छह हजार से अधिक हैं। बैंक अधिकारियों की माने तो अब तक दो हजार के लगभग ही आधार नंबरों को लिंक कराया जा सका है। शेष चार हजार सैनिक अभी भी इस ओर लापरवाह हैं। उन्होंने साफ तौर पर स्पष्ट करते हुए बताया कि अब बिना आधार नंबर लिंक हुए कोई भी पेंशन जारी नहीं होगी। सैनिक संबंधित बैंकों में जाकर वहां अपना आधार नंबर जमा करें ताकि पेंशन रूकने से उनको बैंकों के चक्कर न लगाने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed