फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   smrit gift to parents ' sarans '

स्मृति का अभिभावकों को ‘सारांश’ का तोहफा

Mon, 11 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Mon, 11 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
smrit gift to parents ' sarans '
प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने देश के अभिभावकों को शैक्षिक सुधार प्रोजेक्ट ‘सारांश’ का तोहफा दिया। उन्होंने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की लांचिंग की घोषणा करते हुए कहा कि अब बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पैरेंट्स मीटिंग में ही नहीं बल्कि रोज मोबाइल एप के जरिए जांची जा सकती है।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मलीहामऊ में सेंट्रल स्कूल का शिलान्यास करने के अलावा बाल विद्या भवन में आयोजित कार्यक्रम में 25 नवनिर्मित सड़कों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का लोकार्पण भी किया। उन्होंनेे देश भर में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए महत्वाकांक्षी ‘सारांश’ प्रोजेक्ट लांच करने की घोषणा की। कहा कि मोबाइल एप के जरिए अब पैरेंट्स मीटिंग के बजाय लोग जब चाहें तब अपने बच्चे की पढ़ाई की प्रगति की जानकारी कर सकते हैं। सारांश प्रोजेक्ट न सिर्फ बच्चों की कमियों को दूर करेगा बल्कि देश भर में शैक्षिक गुणवत्ता को भी सुधारेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने हाल ही कक्षा 12 तक के छात्र- छात्राओं को मुफ्त पुस्तक मुहैया कराने की घोषणा की है। साथ ही एनसीआरटी व सीबीएसई ने मिलकर ई पाठशाला भी लांच की है। इसमें बच्चों के लिए कक्षा 12 तक की पुस्तकें उपलब्ध हैं। उन्होंने मलीहामऊ में सेंट्रल स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा में आमूल परिवर्तन किए जा रहे हैं। इसमें आ रही चुनौतियों को दूर भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि विकास कार्यो में वह राजनीति नहीं बल्कि विकास नीति चाहते हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय, लखनऊ के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य कांती सिंह, केंद्रीय विद्यालय संगठन कमिश्नर संतोष मल्ल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश सह सदस्यता प्रमुख जयेंद्र प्रताप सिंह, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सूरज सिंह सोमवंशी, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुभाष पांडेय, प्रतिमा मिश्रा, सुरजीत वर्मा, शोरुति वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed