{"_id":"601ae4b58ebc3e4c5f15449b","slug":"slab-trap-of-seed-warehouse-under-construction-dropped-as-soon-as-construction-material-was-put-in-hardoi-news-knp609712162","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण सामग्री डालते ही गिरा निर्माणाधीन बीज गोदाम का स्लैब जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण सामग्री डालते ही गिरा निर्माणाधीन बीज गोदाम का स्लैब जाल
विज्ञापन
निर्माण सामग्री समेत गिरा पड़ा सरियों का जाल। संवाद
- फोटो : HARDOI
टोडरपुर (हरदोई)। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करने की नसीहतों का ठेकेदारों और अभियंताओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। टोडरपुर में 80 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे बीज गोदाम का स्लैब डाले जाने के लिए बांधा गया सरियों का जाल मंगलवार की रात निर्माण सामग्री डालते ही ढह गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि चार मजदूर चुटहिल हुए हैं।
टोडरपुर में ब्लाक स्तरीय बीज गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ (यूपीसीएलडीएस) है। 80 लाख 14 हजार रुपये की लागत से बन रहे बीज गोदाम के निर्माण का कार्य दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था।
इसमें स्लैब डाले जाने के लिए सरियों का जाल भी बिछा दिया गया था। मंगलवार शाम को सरियों का जाल बिछाने के बाद जैसे ही कुछ मजदूरों ने निर्माण सामग्री डाली, वैसे ही पूरा जाल ढह गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक चार मजदूर चुटहिल हो गए।
विज्ञापन
एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना का पता चलते ही अभियंताओं और ठेकेदार में खलबली मच गई। रात में ही स्थिति संभालने की कवायद होती रही। बुधवार को कृषि विभाग के अभियंता और लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता भी मौके पर जायजा लेने पहुंचे।
कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता अनुभव सिंह का कहना है कि जहां निर्माण कराया जा रहा है, वहां मिट़्टी का भराव कराया गया था। जमीन मजबूत न होने के कारण शटरिंग में इस्तेमाल किया गया एक गर्डर धंस गया। इसी वजह से सरियों का जाल गिर गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी नहीं की गई है।
टीम से कराई जाएगी जांच : डीएम
डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित कर पूरी घटना की जांच कराई जाएगी। लापरवाही के लिए जो भी दोषी होगा उसके विरुद्घ कार्रवाई होगी। यह भी देखा जाएगा कि किसकी गलती से ऐसी सरियों का जाल डाला गया, जो निर्माण सामग्री डालते ही गिर गया।