फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Skin diseases are increasing due to weather fluctuations, patients are getting worried.

Hardoi News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ी त्वचा की बीमारियां, मरीज हो रहे परेशान

Mon, 02 Mar 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Skin diseases are increasing due to weather fluctuations, patients are getting worried.
फोटो-12- डॉ. गौरी मिश्रा। संवाद
हरदोई। जिले में मौसम के बदलते मिजाज और तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव ने लोगों की त्वचा पर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी में पिछले 15 दिनों से मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या भी पहले से अधिक हो गई है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


फरवरी में ही मौसम के तेवर बदल गए, दिन में तेज धूप हो रही और रात में मौसम सर्द बना हुआ है। वहीं, अब मार्च आते ही धूप तल्ख हो गई है। इसका असर त्वचा पर पड़ रहा है। मौसम के इस बदलाव से त्वचा में संक्रमण की समस्या बढ़ गई है और लोग फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, दाद-खाज और त्वचा पर लाल चकत्तों की शिकायतें से परेशान हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी बीते 15 दिनों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जहां अभी तक 100 के करीब मरीज आ रहे थे तो अब ओपीडी में हर रोज 200 तक मरीज पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

चर्म रोग चिकित्सक डॉ. गौरी मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी उतार-चढ़ाव हुआ है। दिन के समय निकलने वाली तेज धूप और वातावरण में नमी के कारण लोगों को दाद, खाज, खुजली और एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बदलते मौसम में त्वचा बेहद संवेदनशील हो जाती है। दिन की तेज धूप और पसीने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह बरतें सावधानी

चिकित्सक डॉ. गौरी मिश्रा ने बताया कि स्नान के बाद शरीर को सुखाकर ही कपड़े पहनें। शरीर को अधिक से अधिक ढके रखने का प्रयास करें। जल जमाव वाले स्थान से आने के बाद पांव और हाथों को साबुन से धुलें। तंग कपड़ों के स्थान पर सूती और ढीले कपड़ों को पहनें। संक्रमण से बचने के लिए एंटी फंगल पाउडर या क्रीम का प्रयोग करें। समस्या बढ़ने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें।


यह करें बचाव

दोपहर 12 से चार बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें।
पसीने को त्वचा पर जमा न होने दें।
गर्मी बढ़ने पर दिन में कम से कम दो बार स्नान करें।
शरीर में पानी की कमी न होने दें, पानी और तरल पदार्थ खूब पीएं।
बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से स्टेरॉयड क्रीम न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed