फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sixty thousand miscreants entered the house Lutee

घर में घुसे बदमाशों ने साठ हजार लूटेे

Sun, 09 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 09 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sixty thousand miscreants entered the house Lutee

पचदेवरा थाना क्षेत्र में बदमाश घर के अंदर घुसकर साठ

विज्ञापन
हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों और बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भागते समय बदमाशों की एक रिवाल्वर छूट गई। उधर, पुलिस को सात किमी की दूरी तय करने में बारह घंटे लग गए।

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज की और जांच पड़ताल शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर निवासी रामवीर सिंह पुत्र बृजराज सिंह शनिवार की रात घर के अंदर सो रहे थे।

इस दौरान रात में उनके घर की पिछली दीवार फांद कर बदमाश घर में घुस आए और रामवीर सिंह की पैंट टंगी देखकर बदमाशों ने उसकी तलाशी, जिसमें साठ हजार रुपये और चाबी पड़ी थी। जिस बदमाशों ने रुपये निकाल लिए। बताया जाता है कि इस दौरान बदमाशों की आहट सुन कर रामवीर जागे तो बदमाश भागने लगे।

इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया तो उनके भाई जयेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह भी जाग गए। इस पर बदमाशों ने फायर कर दिया। बताया जाता है कि बदमाशों के फायर करने पर रामवीर के भाइयोें ने भी फायरिंग करनी शुरू कर दी। रामवीर के भाइयों के फायरिंग करने पर बदमाश घबड़ा गए और दीवार फांद कर भागे तो उनके हाथ से एक रिवाल्वर छूट कर गिर गई और बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, मगर पचदेवरा पुलिस को सात किमी दूर गांव तक जाने में बारह घंटे लग गए। पुलिस रात को बारह बजे हुई घटना के बाद दिन के बारह बजे घटना स्थल पर पहुंची। वहीं पर पचास मीटर की दूरी पर अनंगपुर चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर मौजूद सिपाही भी घटनास्थल तक नहीं पहुंचे।

इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को घटना की सूचना दी। जिस पर सीओ शाहाबाद अरविंद कुमार वर्मा और एसओ पचदेवरा सियाराम मौके पर पहुंचे और रिवाल्वर और छह कारतूसों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रामवीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed