फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six year old innocent died in suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में छह साल के मासूम की मौत

Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Six year old innocent died in suspicious circumstances
हरदोई। घर के अंदर भाई के साथ सो रहे छह वर्षीय बालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोर को पटक-पटककर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कछौना थाना के डिघिया दीन नगर निवासी रावेंद्र का छह वर्षीय पुत्र सीरत सोमवार की रात में नौ साल के भाई भोला के साथ चारपाई पर लेटा सो रहा था। रावेंद्र के मुताबिक रात में भोला ने गांव के ही एक युवक को भागते हुए देखा। उसी समय अपने भाई को भी दर्द से तड़पता देखा। इस पर उसने शोर मचा दिया। इस पर परिजन बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता रावेंद्र ने गांव के ही एक युवक पर पटक-पटक कर किशोर को मार डालने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाल संजय पांडेय के मुताबिक जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भर दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed