{"_id":"738791d0ffed01021098077f01ba0bf3","slug":"six-people-injured-by-exploding-pressure-cookers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर कुकर फटने से छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर कुकर फटने से छह लोग झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीमनगर गांव में प्रेशर कुकर फटने से एक ही परिवार
विज्ञापन
के छह लोग झुलस गए। हादसे के बाद परिवार में भगदड़ मच गई। ब्लास्ट की आवाज
इतनी तेज थी कि पड़ोसी घरों के लोग भी सहम गए। हादसे में झुलसे सभी लोगों
को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है।
शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे करीमनगर गांव के पुत्तूलाल के घर मिट्टी के चूल्हे पर कुकर में दाल बनाई जा रही थी। सर्दी से परिवार के अन्य लोग भी पास में बैठ कर आग ताप रहे थे। प्रेशर कुकर में सीटी खराब होने से अचानक विस्फोट हो गया।
इससे संतोष (28) पुत्र पुत्तूलाल व उसका पुत्र समर (3), सोनी (18) पुत्री मुंशी, पूनम (16) पुत्री पुत्तूलाल, विपिन (12) पुत्र पुत्तूलाल व रंजना (13) पुत्री सिपाही लाल झुलस गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था इसकी आवाज आसपास के घरों में भी सुनी गई।
गांव के लोगों ने आनन फानन दौड़ कर झुलसे लोगों को सीएचसी पहुंचाया। इनमें संतोष, सोनी, पूनम व रंजना की हालत गंभीर बताई है।