फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six killed in accidents

हादसों में छह लोगों की हुई मौत

Tue, 10 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 10 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Six killed in accidents

पाली  क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो

विज्ञापन
युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बेनीगंज क्षेत्र में सीतापुर-हरदोई मार्ग पर एक दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

उधर, देहात क्षेत्र में स्थित आम के बाग में अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला, जबकि कछौना क्षेत्र में आग से झुलसे युवक की मौत हो गई, वहीं शहर क्षेत्र में आग से दंपति झुलस गए, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पाली क्षेत्र के ग्राम सरसई के निकट पुलिया के पास सोमवार की सुबह एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार प्रवीण (20) पुत्र रामनिवास निवासी हरिहरपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद और उसका बहनोई विश्वनाथ (25) पुत्र देशराज निवासी नौगंवा थाना समसाबाद जनपद फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों का कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि विश्वनाथ पहले अपनी ससुराल प्रवीण के घर हरिहरपुर गए थे। वहां से दोनों बाइक से प्रवीण की ससुराल दलेल नगर थाना बेहटा गोकुल गए थे।

वहां से दोनों वापस आ रहे थे। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, साथ ही चालक भी पुलिस हिरासत में है। उधर, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर-हरदोई मार्ग पर एक दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर हरदोई मार्ग पर सुल्तानपुर के पास सोमवार की सुबह दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सर्वजीत (30) पुत्र सीताराम निवासी कुर्सी थाना बेनीगंज की मौत हो गई।

वहीं उसका भाई मिस्टर (30) और चचेरा भाई अनुज कुमार (28) पुत्र शिवराम घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सर्वजीत अहिरोरी ब्लाक के ग्राम सुनौआ पट्टीपुर में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे।

उन्होंने बताया कि मिस्टर उसको वहीं छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरिगवां में लल्ला सिंह के बाग में सोमवार को अधेड़ का शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त टड़ियावां क्षेत्र के नरायनपुर ग्रांट नयागांव निवासी राजाराम (50) के रूप में की।

नेकराम पुत्र रामेश्वर ने बताया कि भाई राजाराम मजदूरी करते है। सोमवार की सुबह छह बजे वह साइकिल से पाला गांव के प्रधान से मिलने घर से निकले थे। बताया कि वह बीमार रहते थे। इसी के चलते आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी रामलाल राय व एएसपी पूर्वी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, कछौना क्षेत्र के ग्राम टिकारी निवासी सुरेश (30) पुत्र शिवराम सात मार्च को घर में दीपक गिरने से झुलस गए थे। उनको इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज चल रहा था। जिसकी सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, शहर क्षेत्र के ग्राम धुन्नू पुरवा निवासी ज्योति (25) पत्नी रवि गुप्ता रविवार की देर शाम पेट्रो मैक्स से आग लगने से झुलस गई थी। बचाने में उसका पति रवि (30) भी झुलस गए थे।

दोनों को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। महिला के शव का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed